पत्नि पर पति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

शिवपुरी-घर के आपसी वाद-विवाद में पत्नि पति पर इतना भड़की कि उसने पति पर ही मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया और बाद में खुद ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया किन्तु भाग्यवश पति-पत्नि दोनों ही बच गए। इस मामले में पुलिस ने जांचोपरांत आरोपी पत्नि को पाया और उसके विरूद्ध पति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया।    

    जानकारी के अनुसार गत 15 सितम्बर की रात में जिले के बैराढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मारौरा खालसा में महिला रचना ने अपने पति अनार सिंह जाटव पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी थी और बाद में खुद ने जहर का सेवन कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पत्नि पर पति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि घटना वाले रोज रचना जाटव और उसके पति अनार सिंह जाटव के बीच पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा हो गया था। जिससे तैस में आई रचना ने अपने पति अनार सिंह पर घर में रखी कैरोसिन की कट्टी उड़ेल दी और उसमें आग लगा दी। पति को जिंदा जलते देख रचना ने भी घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद घर में चीख पुकार शुरू हो गई। जिसे सुनकर पड़ौसियों ने दोनों पति-पत्नि को गंभीर हालत में बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। पुलिस ने उस समय इस पूरे मामले को संज्ञान में ले लिया था और कल जांच पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी महिला रचना को मामले में दोषी पाया और उसके खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!