गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत

shailendra gupta
शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को टोली नंबर 8  के नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में शासकीय कन्या एवं बालक माध्यमिक विद्यालय माधव चौक शिवपुरी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दोनों स्कूलों में तीन-तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कन्या मावि में वंदना जाटव, लक्ष्मी और शीतल जाटव तथा बालक मावि में छात्र कपिल जाटव, रितिक सेन एवं कपिल कोली को सम्मानित किया गया फूल माला पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में दोनोंस्कूलों के प्राचार्य सीआर परमार एवं रोहिणी अवस्थी, रघुनंदन पाराशर, सतनाम बत्रा, सरद यादव एवं भाविप के  नीरज अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक (भारत को जानो) उमेश शर्मा, कपिल भाटिया, दलजीत सिंह भाटिया, चंद्रभान नागपाल, कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान वंदे मातरम् के साथ एवं समापन राष्ट्र गीत जन गण मन.. के गायन से हुआ। स्कूल अध्यापक रघुनंदन पाराशर ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं प्रचार सचिव नीरज जैन द्वारा दी गई।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!