अभाविप का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न व नवीन घोषणाऐं हुई

shailendra gupta
शिवपुरी- अ.भा.वि.प. का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग दिनांक 31/08/2013 से 01/09/2013 तक सरस्वती शिशु मंदिर, अस्पताल चौराह, शिवपुरी पर सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न इकाईयों ने बढ चढ कर हिस्सा लेते हुये, व प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जिसमें अ.भा.वि.प. के प्रदेश सह मंत्री सौरभ विरथरे एंव विभाग प्रमुख प्राध्यापक कपिल परिहार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्र चले जिसमें अ.भा.वि.प. के सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, आचार्य पद्धति एक इकाई, परिसरकार्य जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। 

वर्ग के समापन में जिले की नवीन घोषणाऐं जिला संयोजक नवनीत सेन द्वारा की गई, जिसमें शिवपुरी वि.ख. संयोजक अंकित गोयल एंव करैरा वि.ख. संयोजक सोनू साहू को चुना गया, शिवपुरी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणाऐं की गई जिसमें शिवपुरी नगर के नगर अध्यक्ष अभिषेक सिकरवार, उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी शर्मा प्राध्यापक, गौरब राहौरा, हर्षित शर्मा, समीर खॉन, नगर मंत्री योगेन्द्र तोमर, सह नगर मंत्री जीतू यादव, विपिन पवार, मोनू करारे, देवेन्द्र सेन, कोषाध्यक्ष सुभम दांण्डे, कार्यालय मंत्री यश दीक्षित, छात्रावास प्रमुख जितेन्द्र मॉझी, नगर छात्रा प्रमुख प्रांजुल भार्गव, सह छात्रा प्रमुख निधि नायर, महाविद्यालय प्रमुख नीतेश शर्मा, विद्यालय प्रमुख गोपाल श्रीवास्तव, सह प्रमुख राकेश धाकड, कार्यकारिणी सदस्य निहाल चौहान, आशुतोष गुप्ता, हदेश नायक, बासू यादव आदि शामिल रहे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!