क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई करेगी आज निराश्रितों की सेवा

शिवपुरी-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला प्रदेश इकाई द्वारा श्राद्धपक्ष के दिनों में निराश्रितों की आज सेवा की जाएगी।
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा महिला प्रदेश इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान के निर्देशन में समस्त क्षत्रिय महिलाऐं घर से बने व्यंजनों को लेकर सायं 4 बजे निराश्रित भवन पहुंचेगी और यहां अपने हाथों से निराश्रितों को भोजन परोसकर खिलाऐंगी। यहां बताना होगा कि श्रद्धापक्ष के दिनों में प्रतिवर्ष क्षत्रिय महिला इकाई द्वारा गरीब-बेसहरा नराश्रितों की सेवा की जाती है और इस पुण्य कार्य में सभी महिलाऐं सहयोग प्रदान की पुण्य लाभ अर्जित करती हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!