शिवप्रताप के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर क्षत्रिय महासभा ने माना आभार

शिवपुरी-म.प्र. किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आर्शीवाद एवं महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा की अनुशंसा पर शिवपुरी के पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता शिवप्रताप सिंह कुशवाह को मप्र किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आभार व्यक्त किया।
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एड.साहब सिंह कुशवाह ने इस मनोनयन पर वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया और महासभा द्वारा शिवप्रताप को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाने पर एक नई ऊर्जा व क्षेत्र में कांग्रेस को नेतृत्व को गति मिलेगी ऐसी आशा व्यक्त की। 

शिवप्रताप सिंह कुशवाह के मप्र किसान कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने वालों में क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठजन रामनारायण लहरी, डॉ.आर.पी. सिंह, रघुनंदन सिंह तोमर, आलोक सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, जगमोहन सिंह सेंगर, ए.पी.एस.चौहान, विजय सिंह चौहान, रणकेन्द्र सिंह चौहान, केशव सिंह तोमर, वीरेन्द्र सिंह तोमर, मुकेश चौहान, सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्ना राजा, अभिजीत सिंह भदौरिया, अजीत सिंह भदौरिया, वत्सराज सिंह राठौड़, बृजेश सिंह तोमर, डॉ.अमरेन्द्र सिंह चौहान, संजय सिंह कुशवाह, रामचरण सिंह भदौरिया, रामचन्द्र सिंह भदौरिया, जयसिंह चौहान, रामचरण सिंह सिकरवार, सुरेन्द्र सिंह सेंगर, उपेन्द्र तोमर, कुलदीप सिंह तोमर, नरेन्द्र सिंह सेंगर, सतेन्द्र सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, स्वेदश चौहान, शैलेन्द्र सिंह चौहान आदि सहित समस्त क्षत्रिय महासभा शिवपुरी शामिल है।