नागर पत्रकारिता सम्मान समारोह आज

shailendra gupta
शिवपुरी-शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर के जन्मदिन पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागर पत्रकारिता सम्मान समारोह वर्ष 2013 का आयोजन स्थानीय शा.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी पर दोप.2 बजे से रखा गया है।
जहां नागर पत्रकारिता से वरिष्ठ पत्रकारों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ.महेन्द्र सिंह सिकरवार होंगें जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य डॉ.परशुराम शुक्ल विरही करेंगें। 

कार्यक्रम आयोजक नागर पत्रकारिता सम्मान समारोह समिति के संयोजक अजय खेमरिया, सह संयोजक अतुल गौड़, म.प्र.पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर, प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा (भुल्ले), मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मप्र के अध्यक्ष सुनील व्यास,वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय अध्यक्ष अजय शर्मा भी मौजूद रहेंगें। जिन्होंने अंचल भर के सभी पत्रकारों से दोप.2 बजे शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित नागर पत्रकारिता सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पत्रकारों से शामिल होने का आग्रह किया है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!