कार्यकर्ता का संकल्प ही भाजपा की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा: अरविन्द कोटेकर

शिवपुरी. भाजपा के जिला स्तरीय अ यास वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरविन्द कोटेकर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का मूलाधार है। भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प ही भाजपा की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।
कार्यकर्ता के अन्त:करण में विजय का संकल्प होना चाहिए। 2013 भूमिपूजन है, 2014 में महल बनना है, उसकी तैयारी हमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि समाज के बीच जाकर अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करके पार्टी की विजय सुनिश्चित करें। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने स्वागत भाषण दिया।

अभ्यास वर्ग के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने कहा कि ग्राम केन्द्र एवं मतदान केन्द्र संरचना को सशक्त एवं सर्वस्पर्शी बनाने का काम पूरी प्रामाणिकता के साथ करना है। उन्होने कार्यकर्ताओं से 15 अगस्त को प्रत्येक ग्रामकेन्द्र स्तर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित करने, हर माह कम से कम दो बैठकें ग्रामकेन्द्रों पर आयोजित करने तथा मु यमंत्री की जनाशीर्वाद यात्रा में अधिकतम लोंगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। 25 सित बर को भोपाल में प्रस्तावित कार्यकर्ता महाकु भ की जानकारी भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी।

अभ्यास वर्ग के तृतीय सत्र में विधानसभावार बैठको का आयोजन कर संगठनात्मक चर्चा की गई। अ यास वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने संस्कार, संस्कृति और आस्था के क्षेत्र में बहुत काम किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में हिन्दी विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय, संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना की है। गौरक्षा के लिए गौवंश प्रतिषेध कानून एवं गौ अ यारण्य की स्थापना की गई है। भाजपा के अ यास वर्ग के विभिन्न सत्रों का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुशील रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा संगठन मंत्री श्याम महाजन, संदीप मेहता, नीरज चौरसिया, विधायक देवेन्द्र जैन, प्रहलाद भारती, रमेश खटीक, माखनलाल राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिले के सभी 15 मण्डलों से करीब 500 से अघिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!