मिलकर वृद्ध को घेरा, जान से मारने की धमकी देकर किया हवाई फायर

shailendra gupta
शिवपुरी। अपने जीवन के अंतिम पड़ाव से गुजर रहे एक वृद्ध को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उस समय घेराव कर लिया जब वह वृद्ध डॉक्टर से इलाज कराकर अपनी दवा लेकर घर जा रहा था कि त ाी ग्राम के ही चार युवकों ने उसका रास्ता रोका और मिलकर वृद्ध को घेरते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायर किया जो कि बाद में गोली उस वृद्ध के पैर में लगी।
इस घटना में घायल वृद्ध को मृत समझकर आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 34 आईपीसी सहित 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीनशुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काली पहाड़ी का रहने वाले रमेन्द्र पुत्र शिशुपाल यादव की पुरानी रंजिश रज्जन पुत्र जगदीश सिंह यादव, माधौ पुत्र परिक्षित यादव, अरिविंद पुत्र माधौ यादव, राजेन्द्र पुत्र सोनी यादव निवासीगण खड़पुरा से चल रही थी। कल जब फरियादी रमेन्द्र खड़पुरा में डॉक्टर से दवा लेने के लिए गया हुआ था और रात्रि करीब 9 बजे वह दवा लेकर अपने गांव काली पहाड़ी लौट रहा था तभी चारों आरोपियों ने खड़पुरा गांव के बाहर उसे घेर लिया और उसकी लात-घूसों सहित लाठी डण्डों से मारपीट कर दी। 

इसी बीच अरविंद ने अपने पास रखे 12 बोर के कट्टे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली सीधी रमेन्द्र सिंह के बांये पैर में जा लगी। उस समय काफी अंधेरा था जिस कारण चारों आरोपियों ने समझा कि गोली लगने रमेन्द्र सिंह मर गया है। उसे वहीं छोड़कर सभीआरोपी भाग निकले। वृद्ध ने जब आरोपियों के भागने के बाद चीखना शुरू किया तो कुछ ग्रामीण वहां आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और  रमेन्द्र को इलाज के लिए करैरा ले आई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!