पंजाबी महिलाओं ने किया पौधा रोपण

शिवपुरी-समाजसेवी संस्था पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेकर पौधों का रोपण वीर सावरकर पार्क में किया। जिनमें फलदार पौधे लगाएं। संस्थाध्यक्ष श्रीमती रीता विरमानी ने कहा कि पौधे बड़े होकर वृक्ष बनते हैं।

जो मनुष्य को शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। इनकी देखरेख करना हमारा दायित्व है। इस मौके पर संस्था उपाध्यक्ष मधु भोला, सचिव माधुरी अरोरा, सहसचिव नीता ढींगरा, कोषाध्यक्ष रतना सरीन, कार्यक्रम संयोजिका रविन्द्रर कौर माटा, प्रचार प्रसार रेणू भसीन एवं कमलेश सेठी, सहित काफी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं। पौधा रोपण के पूर्व गिटारबादक राहुल शिवहरे ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!