कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की बहू ने की खुदकुशी, लगाई आग से हुई मौत

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास रहने वाले कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की बहू ने रात्रि के समय किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को अपने संज्ञान में लेकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम नरेश की बहू संतोषीबाई पत्नि वीरेन्द्र नरेश उम्र 28 वर्ष ने रात्रि करीब 12 बजे अपने कमरे को बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। आग लगने के बाद संतोषीबाई की चींखपुकार सुनकर परिवारजन भागकर उनके कमरे तक आए जब तक वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी। बाद में उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन अभी तक यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि संतोषी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!