मप्र वन कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

shailendra gupta
शिवपुरी-मप्र वन कर्मचारी संघ के एबी रोड स्थित कार्यालय पर गत दिवस महामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नव निर्वाचित मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने सभी वनकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को संघ मिलकर लड़ेगा और संगठन मजबूती के लिए संघ का हर व्यक्ति कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेगा, संगठन में किसी भी प्रकार की द्ववेषपूर्ण भावना अथवा किसी भी वन कर्मचारी के खिलाफ शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बात पर कर्मचारी संघ के सभी साथिों ने तालियां बजाकर जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल का अभिवादन किया।

इसके बाद महामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने मप्र वन कर्मचारी संघ को जिले भर में मजबूती व संगठन को संगठित करने के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सेंगर, पदम प्रकाश राय, अरूण कुमार भार्गव व मोहन सिंह यादव को जबकि कोषाध्यक्ष विकास दुबे व सचिव अखिलेश चतुर्वेदी को बनाया गया। 

कार्यकारिणी में कार्यालयीन सचिव जितेन्द्र बाथम व श्रीमती सीमा निनौरिया होंगें, संघ के संगठन मंत्री पद पर बैदेहीचरण रावत, राजेश शुक्ला व प्रवक्ता के रूप में विवेक रंजन सिंह को शामिल किया गया है। श्री ग्वाल के अनुसार कार्यकारिणी सदस्यों में शिवपुरी से प्रमोद बाबू पाण्डे, पोहरी से गिर्राज शर्मा, खनियाधाना से हेमंत दुबे, बदरवास से सुरेश कुमार जैन, कोलारस से अशोक कुमार चतुर्वेदी, नेशनल पार्क के धीरेन्द्र कुमार शाक्य, करैरा से अरूण कुमार मिश्रा, सतनबाड़ा से कपूर सिंह, नेशन पार्क से ही अजीजबेग मिर्जा व वन विभाग डिपो शिवपुरी से अनिल कुमार शर्मा को शामिल किया गया है। सभी ने घोषित कार्यकारिणी में प्रदाय किए गए पदों को जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प भी बैठक में महामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा व जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल के समक्ष लिए।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!