रेग्युलर रेप के कारण हुई थी नाबालिग प्रग्नेंट, जीजाजी ने कर रहे थे कुकर्म

shailendra gupta
शिवपुरी-आखिरकार जिसका डर था वही हुआ, इस घोर कलियुग में एक बड़ी बहिन ने अपने पति के द्वारा नाबालिग 15 वर्षीय छोटी बहिन का लगातार बलात्कार कराया। यह घटना है जिले के खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम ओढ़ी की जहां बीते तीन महीने से बड़ी बहिन अपने पति के द्वारा छोटी बहिन का लगातार बलात्कार कराती रही जिसका परिणाम यह हुआ कि वह नाबालिग छोटी बहिन बीते महीने भर पहले गर्भ से हो गई।

जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों खनियाधाना स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां गंभीर अवस्था देखते हुए  उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। जिसके बाद मामला मीडिया के सामने आया और पता चला कि जिला अस्पताल में नाबालिग का गर्भपता किया गया। इसके बाद मामला गंभीर हुआ।

जिसकी जांच डीएसपी महिला रश्मि पाण्डे ने भी पीडि़ता से जांच की और ग्वालियर चली गई लेकिन इस मामले की असली हकीकत तब सामने आई जब महिलाओं के उत्पीडऩ और अत्याचार पर कार्य करने वाली महिला विंग को भनक लगी। जिस पर महिला विंग की प्रभारी जे.एन.शिल्पकार ने इस मामले में बारीकी से नाबालिग पीडि़ता से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी उगल दी उसके द्वारा जो बताया गया वह यकीन करने लायक नहीं था। 

खनियाधाना के ग्राम ओढ़ी की नाबालिग ने बताया कि उसकी बहिन विनीता के पति अरविन्द पुत्र रमेश साहू ने उसके साथ 13 नवम्बर को अवैध संबंध बनाए जिसमें उसकी बहिन ने साथ दिया और लगातार यह क्रम जारी रहा जिसके चलते आए दिन नाबालिग पीडि़ता के साथ रोज बलात्कार हुआ जिसके चलते वह गर्भवती हो गई और मामले का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में पीडि़ता के बयानों के आधार पर महिला विंग के द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी बहिन विनिता व उसके पति रमेश साहू के विरूद्ध धारा 376, 2 जी, आईपीसी व बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!