बामौरकला, खनियांधाना और पोहरी के मंडल अध्यक्षों ने घोषित की कार्यकारिणी

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी केे बामौरकला, खनियांधाना और पोहरी के मंडल अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसके पूर्व नरवर और पिछोर की कार्यकारिणी भी घोषित की जा चुकी है। 

भारतीय जनता पार्टी मण्डल बामौरकलां के अध्यक्ष बनवारीलाल श्रीवास्तव द्वारा मण्डल बामौरकलां की नवीन कार्यकारणी की घोषणा भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत एवं संगठन मंत्री श्याम महाजन की सहमति एवं अनुशंसा पर की गई है। जिसमें रामबाबू शर्मा बामौरकलां, पंकज जैन बामौरकलां, रामसिंह यादव कालीपहाड़ी, कोमल लोधी भरसूला, श्रीमती ममता खटीक बामौरकलां, नवाब सिंह चौहान एरावनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 


कार्यकारणी में महामंत्री के रूप में हरेन्द्र सिंह गौर एवं रामप्रकाश गुप्ता को स्थान दिया गया है। कार्यकारणी में मंत्री के रूप में श्रीमती मीरा गुप्ता, श्रीमती पिंकी भार्गव, श्रीमती भावना गुप्ता, श्रीमती रामवती साहू, करण सिंह यादव एवं लालाराम कुशवाह को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता को एवं कार्यालय मंत्री राजेश कर्ण बामौर को बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी, मण्डल खनियाधाना के अध्यक्ष रामकरण सिंह यादव ने भूपेन्द्र सिंह चौहान, आशाराम विश्वकर्मा, सिरनाम लोधी, ब्रजमोहन लोधी मुखिया, श्रीमती पार्वती सूर्येश एवं श्रीमती कुसुम सिंह चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 कार्यकारणी में महामंत्री के रूप में जितेन्द्र पुरोहित एवं भानू चौधरी को स्थान दिया गया है। कार्यकारणी में मंत्री के रूप में महेन्द्र सिंह यादव, श्रीमती वन्दना जोशी, विजय सिंह लोधी, श्रीमती शांतिबाई योगी, श्रीमती कमलेश राजा चौहान, बालूराम कारपेन्टर को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह यादव मुखिया को एवं कार्यालय मंत्री सरदार सिंह परिहार को बनाया गया है, रिंकू जैन पडि़हार को मण्डल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी, मण्डल पोहरी के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जादौन ने मुरारीलाल वर्मा, देवेन्द्र भार्गव, सुरेश कुमार शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, कविता धानुक को उपाध्यक्ष बनाया गया है तथा दिनेश कुमार सिंघल एवं डॉ. मोहन कुमार उपाध्याय को महामंत्री बनाया गया है। बी.एल. बाथम, निर्मल जैन, कैलाशी आदिवासी, चन्दा जैन, बसन्ती नामदेव, उर्मिला गुप्ता को मंत्री बनाया गया।

वहीं हेमंत गर्ग को कोषाध्यक्ष तथा मनीराम धाकड, उग्र सिंह यादव, कल्लू राम धाकड़, करनसिंह वर्मा, पुरूषोत्तम नामदेव, दामोदर धाकड़, अवधेश गुप्ता, प्रकाश धाकड़ भानगढ़, राजेन्द्र शर्मा, धनीराम धाकड़, देवेन्द्र जैन, चतुर्थसिंह सिठेले, रामकली आदिवासी, दिलीप वर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, जयसिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह राजपूत, ववीता महाजन, पहलवान सिंह गुर्जर, केदार सिंह यादव, रमेश सोनी, अमर रजक, डां. सरवन धाकड़ ,अब्दुल मजिद अंसारी, भवानी शंकर धानुक, प्रकाश धाकड़ ग्वालीपुरा, प्रेमनारायण ओझा, रामेश्वर यादव, सतेन्द्र सिंह जादौन, साहव सिंह वर्मा, ओमप्रकाश धाकड़, किशोरी कुशवाह, शंकरलाल गुप्ता, रमेश सोनी, अतरसिंह कुश्वाह, अवतंश जैन, विसम्भर शर्मा, लखपत धाकड़, बृजेश धाकड़, मनीराम कुश्वाह, अशोक कुमार गुप्ता, नारायण लाल वर्मा, परिक्षत कुशवाह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।