SDM होंगे करैरा कॉलेज जनभागीदारी समिति के पदेन अध्यक्ष

shailendra gupta

शिवपुरी -कलेक्टर शिवपुरी आर. के जैन के द्वारा शा. स्ना. महा वि. करैरा की जनभागीदारी समिति का पदेन अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री ए. के चांदिल नियुक्त किया है। 


शासन के आदेशानुसार जनभागीदारी समिति में कलेक्टर के द्वारा उनके प्रतिनिधि पदेन उपाध्यक्ष होते है। प्रदेश में संचालित जिन शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है या निकट भविष्य में समाप्त हो रहा है वहां पदेन उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति की नियमानुसार बैठकें आयोजित करने के निर्देश है ताकि महाविद्यालयों के कार्य मे विवधान न हो। 

प्राचार्य शासकीय स्नात्तोतर महाविद्यालय करैरा जिला शिवपुरी द्वारा उनके महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने हेतु लिखा गया था। कलेक्टर शिवपुरी आर. के जैन के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करैरा को अस्थाई रूप से आदेश जारी होने के दिनांक से स्थाई अध्यक्ष की नियुक्त या निर्वाचन होने तक शा. स्ना. महा वि. करैरा की जनभागीदारी समिति की निमयानुसार बैठकें आयोजित करने एवं अन्य कार्य हेतु पदेन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!