पति से झगड़ा कर पत्नि ने खाया जहर



शिवपुरी- कोलारस थाना अन्तर्गत कस्बे में एक महिला ने पति से झगडऩे के बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। महिला को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार कोलारस निवासी ममता उम्र 30 वर्ष पत्नि लच्छी जाटव का बीते रोज देर रात अपने पति से किसी परिवारिक मुददे पर बहस हो गई। जिससे गुस्से में आकर उसने घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगडऩे पर परिजन उसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय लेकर गये। जहां उसकी हालत फिलहाल चिन्ताजनक बताई जा रही है।