फक्कड़ कालोनी में मिला गांजा कारोबारी

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर से दूर छोर पर बसने वाली फक्कड़ कॉलोनी जिसे प्रशासन ने अतिक्रमण मुहिम के चलते तहस-नहस कर दिया था यहां रहने वाले लोगों में से कुछेक अब वहां अपना अस्थाई आशियाना बनाकर अवैध कार्यों को अंजाम देने लगे है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फक्कड़ कॉलोनी में गांजे का अवैध विक्रय किया जा रहा है जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वहां एक वृद्ध को पकड़कर जांच की तो इस वृद्ध से 1 किलो 50 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार फिजीकल चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात्रि फक्कड़ कॉलोनी क्षेत्र में गांजा बेचते हुए एक 80 वर्षीय वृद्ध को पकड़ा है। जिसके पास से 1 किलो 50 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। बताया गया है कि बीती रात्रि 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फक्कड़ कॉलोनी क्षेत्र में मुरलीधर उर्फ रामजीराम बाबा पुत्र भगवानलाल उपाध्याय उम्र 80 वर्ष निवासी छत्री कॉलोनी गांजे का विक्रय कर रहा है। सूचना मिलते ही फिजीकल चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो मुरलीधर के पास से 1 किलो 50 ग्राम गांजा जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी मुरलीधर को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!