नपाध्यक्ष ने किया अतिथियों का जोरदार स्वागत

shailendra gupta

शिवपुरी - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, ग्वालियर सांसद श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया तथा प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन द्वारा भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन के दौरान पधारे हुये समस्त अतिथियों का नपाध्यक्ष श्रीमति रिशिका अष्ठाना तथा भाजपा नेता अनुराग बहादुर अष्ठाना ने ढोल नगाडो की गूंज और जय जयकार लगाते हुये उनका शानदार स्वागत किया तथा स्वागत के लिये जगह-जगह स्वागत द्वार बनवाये गये।


इस मौके पर अतिथियों के स्वागत के लिये भाजपा नेता व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक सहित चारों विधायक देवेन्द्र जैन, माखनलाल राठौर, प्रहलाद भारती, रमेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र्र जैन गोटू भी थे।

अतिथियों क ा आगमन होते ही कार्यकर्ताओ ने जमकर अतिशबाजी चलाई और अपने नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अतिथियों के आते ही नपाध्यक्ष श्रीमति रिशिका अष्ठाना तथा भाजपा नेता अनुराग बहादुर अष्ठाना ने एक क्वान्टल के फूलों का हार अतिथियो को गाडी में पहनाया तथा पुष्प वर्षा भी की गई। 

स्वागत करने वालो मे पार्षदगण श्रीमति सावित्री यादव, श्रीमति शकुन्तला भदौरिया, मथुरा प्रजापति, भोपाल ङ्क्षसह दांगी, मुकेश बाथम, सुजान भदौरिया, ,मंजू गर्ग, रत्नेश जैन, नीरज बेडिया, पंकज शर्मा, रामू गुर्जर, गोपाल यादव, सुरेश भोज, वासू खटीक, भरत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दामोदर गोयल, विमल मामा, दीपक गोयल, प्रभात मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, श्याम परिहार, कैलाश शिवहरे, परमाल ओझा, ठाकुरलाल राठौर, महेश चन्द्र डागौर, अशोक अग्रवाल, राकेश कुशवाह, सुनील वाजपेयी, रामकिशन सैन, नीरज खटीक, रोहित मंगल, राकेश सहगल, राकेश जैन, अजय गुप्ता अज्जू, सुनील व्यास, विजय चौकसे, वीरेन्द्र भुल्ले, मनोज अष्ठाना, बद्री कक्का, डॉ० नरेश, अनिल शिवहरे, शेरू, धीरेन्द्र सिंह चौहान, संजय अष्ठाना, प्रशान्त पाण्डे, विकास शर्मा, दीपक धाकड, के.बी. श्रीवास्तव, अर्पित शर्मा, विष्णु गोयल, विवेक जैन, तुलसीदास जाटव, अशोक कुशवाह, रतनलाल वेमटे, ऋषभ श्रीवास्तव आदि समेत पांच सैकडा से ज्यादा लोग उपस्थित थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!