शिवपुरी की कांग्रेस कमेटी में मिला महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

shailendra gupta
शिवपुरी। जिला कांगे्रस कमैटी अध्यक्ष रामसिंह यादव द्वारा जिला कांग्रेस कमैटी का विस्तार करते हुये जिले भर से योग्य एवं संगल्न के प्रति समर्पित महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में जिला पदाधिकारी घोषित किया है। घोषित पदाधिकारियों में चार जिला उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, पांच सचिव, तीन संगठन सचिव तथा पांच कार्यकारिणी सदस्य घोषित किये हैं।

पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती ग्यारसी बाई शर्मा, श्रीमती कमला सिकरवार, हसीना बेगम पूर्व पार्षद, रामकली जाटव जनपद अध्यक्ष तथा महामंत्रियों में श्रीमती ज्योति सेन, राधा ओझा, अर्चना त्रिवेदी, रामकली आदिवासी पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष तथा सचिव में श्रीमती गुनिया बाई, आशा वर्मा, सीता लोधी, यशोदा शर्मा पार्षद, रंजना शुक्ला एवं संगठन सचिवों में श्रीमती सुल्ताना बेगम पार्षद, कमला वर्मा, मुन्नी राजा परमार तथा कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती पुष्पा देवी वैश्य, गुरमीत कौर पूर्व पार्षद, श्रीमती दीप शिखा शर्मा पार्षद, श्रीमती अंगूरी जाटव एवं श्री ब्रहम्मा बाई यादव पूर्व सरपंच को शामिल किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने बताया कि पूर्व से ही जिला कांग्रेस कमैटी में 6 महिला पदाधिकारी हैं। इस तरह अब जिला कांग्रेस कमैटी में 27 महिला पदाधिकारी हो गईं हैं, जो राष्टï्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं हमारे अंचल के नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्ग दर्शन में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिये कार्य करेंगीं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!