आजाद भारत और हम विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी सम्मन्न

शिवुपरी। भाषाई स्वतंत्रता के लिए हमें चेतन्य होने की जरुरत है। राष्ट्र भाषा हिन्दी हमारी सांस्$कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। हमारे देश में प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों में हमारी मातृ भाषा अनिवार्य होना चाहिए।  हमें हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी को बढ़ावा देना चाहिए। है।  मुझे दुख है कि हमारे प्रतिनिधि न तो लेाकसभा न ही विधान सभाओं में हिन्दी की बात उठातें है।

उक्त उदगार वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने होटल सौन चिरैया में विलेज टाईम्स परिवार द्वारा आजाद भारत और हम विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते हुये व्यक्त किये। गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कवि साहित्य कार डॉ.श्री परशुराम विरही शुक्ला ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारी संस्कृति में गिरावट आज सबसे बढ़ा चिन्ता का विषय है। देश और समाज में बढ़ती अनुशासन हीनता,भ्रष्टचार से हमारे नैतिक मूल्य,शिक्षा, संस्कृति ,परम्परा भाषा सभी क्षेत्रों में गिरावट आयी है।

वहीं राष्ट्रीय पुर्नजागरण आन्दोलन के राष्ट्रीय संयोजक हरीश तोमर ने कहा कि पाश्चात्य शिक्षा सस्कृति ने सब कुछ तहस नहस कर दिया आज हम अघोषित साम्राज्य बाद की जकड़ में है, जबकि आज हम एक स्वतंत्र सम्प्रभु राष्ट्र है। मगर जिस तरह की दुरगति राजनैतिक,शिक्षा,भाषा,आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में हमारी हुई है। वह चिन्ता का नहीं, कुछ करने का समय है। हमें इन विषयों की समीक्षा कर कुछ करना चाहिए। विचार गोष्टी का शुभारंभ डॉ परशुराम विरही शुक्ल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया। इस विचार गोष्ठी के आयोजक संपादक वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र भुल्ले ने आजाद भारत और हम विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी की उपयोगता पर प्रकाश डालते हुये बताया कि आज समाज के काम धेनु वर्ग का सम्मान,स्वास्थ का संवैधानिक अधिकार,राष्ट्रीय पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर विद्ववान वक्ता श्रोताओं का ध्यान आकृट किया।

इस गोष्ठी में पौहरी विधायक प्रहलाद भारती, रुप किशोर वशिष्ठ वरिष्ठ वकील,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामकुमार शर्मा,भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा,अनुराग अष्टाना,विशेष वक्ता अखलाख खांन,श्रीमती रंजीता देश पाण्डेव ने भी अपने अपने बहुमूल्य विचार रखे। कार्यक्रम का संचालक महेन्द्र रावत तथा अन्त में आभार कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया। इस मौके पर समाज के कामधेनु वर्ग के प्रतीक शिक्षक,सैनिक,किसान,मजदूर,उत्पादक,विशेषज्ञ को प्रतीक स्वरुप आयोजकों द्वारा साल श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर  शहर के प्रबुद्ध नागरिक गण पत्रकार और वरिष्ठ नागरिक ,समाज सेवी के अलावा मुख्य रुप से वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, विद्ववान वक्ता इन्जीनियर एसोसियेसन के पूर्व अध्यक्ष इन्जीनियर आर.एन. सिंह, नागरिक बैंक  और महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय खेमरिया, वरिष्ठ पत्रकार आलोक इन्दौरिया, कांग्रेस महामंत्री छत्रपाल गुर्जर, साहित्यकार आशोक मोहिते, विजय जैन कांग्रेस नेता, रामकुमार यादव, भाजपा नेता यशवंत जैन,महेश चौकसे,रंजीत गुप्ता,धरमचन्द जैन,सुरेश अग्रवाल,भगवान दास गर्ग,भसीन साहब लेाकतांत्रिक समाजवादी पार्टी,के वरिष्ठ नेता शंकर शर्मा शिवपुरी जिला अध्यक्ष लेासपा संजीव पुरोहित,इंण्डिया करप्सन के केके दुवे,अशोक सम्राट,वरिष्ठ पत्रकार भूपेन्द्र विकल,ललित मुकदल,रोटरी के अमिताभ श्रिवेदी,डॉ रिशी कुमार शर्मा,इन्जीनियर सुधीर गुप्ता,मुकेश जैन,शिवा पाराशर इत्यादि रुप से उपस्थित थे।