भारत के हर मैच पर भाग्यशाली विजेता होंगे पुरस्कृत

shailendra gupta
शिवपुरी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व कप टी-20 में गोयल मेडीको शिवपुरी के तत्वावधान में भारत के प्रत्येक मैच पर लकी ड्रा का आयोजन रखा गया है। इसके लिए विश्व कप टी-20 क्रिकेट के दौरान भारत के साथ होने वाले हर मैच में कौन सी टीम विजेता होगी, मैच के प्रारंभ होने से लेकर दूसरी पारी के शुरू होने तक केवल टीम का नाम लिखकर मोबाइल नम्बर 94243 36861 पर एसएमएस करना होगा।

आप स्वत: ही शामिल हो जाएंगे गोयल मेडीको शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित विश्व कप टी-20 क्रिकेट के तहत भारत के मैच में विजेता बताओ इनाम पाओ के लकी ड्रा में। और इस लकी ड्रा में तीन भाग्यशाली विजेताओं के साथ कई अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदाय किए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए गोयल मेडीकल शिवपुरी के संचालक एवं कार्यक्रम संयोजक अनूप गोयल ने बताया कि विश्व कप क्रिकेट का जुनून आज देश के हर नागरिक में है। हमारे भारत देश के प्रति ही राष्टï्र के प्रति प्रेम, उत्साह को बनाए रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व कप क्रिकेट के तहत होने वाले भारत के हर मैच में लकी ड्रा को रखा गया है।
जिसमें मैच के प्रारंभ होने से लेकर दूसरी पारी के प्रांरभ होने से पूर्व तक कोई भी व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन से एक एसएमएस कर केवल यह बताना होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम जीतेगी। इस प्रकार आए सभी एसएमएस को लकी ड्रा में शामिल कर उसका अगले दिन लकी ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें भारत के हर मैच के तीन भाग्यशाली विजेताओं के साथ कई अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से इस आकर्षक लकी ड्रा में स्वयं, अपने निकट संबंधियों एवं मित्रों को भी शामिल होने की अपील की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!