गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे चालक से मारपीट

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले न्यूब्लॉक में गणेश प्रतिमा विसर्जन में चलित वाहन पर लगे डीजे को असमाजिक तत्वों ने गाड़ी चालक राजबीर यादव के साथ मारपीट कर म्यूजिक डीजे की तोड़ फोड़ कर दी जिस पर से पुलिस ने आज फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राजबीर पुत्र घनश्याम सिंह यादव वाहन चालक टाटा 407 क्रमांक एमपी 33-जी 0704 को गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु न्यूब्लॉक क्षेत्र से बीती रात्रि गुजर रहा था तभी  ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने जा रहा था और वाहन पर दीपक पुत्र ओमप्रकाश नामदेव का म्यूजिक डीजे चल रहा था।

उपद्रवी लोगों ने वाहन चालक की मारपीट के साथ वाहन के कांच फोड़ दिए और वाहन के साथ-साथ चलित डीजे की तोड़ फोड़ कर दी जिससे लगभग 65 हजार रूपए का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र कुशवाह व अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!