अभाविप के कार्यकर्ता ने विद्युत मंडल कार्यालय पर की तालाबंदी

शिवपुरी। विद्युत मंडल के कर्मचारियों आंकलित खपत के माध्यम से थमाए जा रहे बिलों के विरोध स्वरूप आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जब विद्युत बिलों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी चाही तो उन्होंने कोई ठीक जवाब नहीं दिया। इसी से आक्रोषित होकर सभी कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय में ताला डाल दिया। लेकिन बाद में समझाईज के बाद यह ताला खोला गया।

अभाविप के मनीष अग्रवाल जब अपना विद्युत बिल जमा कर रहे थे तभी एक गरीब महिला जो बीपीएल राशन कार्ड धारी है जिसका विद्युत बिल 46 हजार रूपए विद्युत मंडल कर्मचारियों ने थमाया और जब महिला इस बिल के संबंध में अधिकारियों से जानकारी चाही तो उसे दुतकार कर भगा दिया। इसी बात की जानकारी मनीष अग्रवाल को मिली तो उन्होंने अधिकारियों से आंकलित खपत के माध्यम से भेजे गए विद्युत बिल के संबंध में  चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन उनके ठीक से जवाब न देने के कारण उनको आक्रोश आ गया और उन्होंने विद्युत मंडल मुर्दावाद के नारे लगाते हुए कस्टम गेट कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

उनका कहना था कि जब महिला के कुल तीन सदस्य है और एक कमरा है यदि एक कमरे का बिल 460 हजार रूपए किस मायने में भेजा गया है। जबकि महिला मीटर ही नहीं लगाया गया है। आखिर कार यह गरीब महिला अपना पेट पाले या विद्युत मंडल बिल भरे इस बात शिकायत श्री अग्रवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फैक्स के माध्यम से भेजेंगे। उनका कहना था कि यदि बिलों में आंकलित खपत नहीं हटाई गई तो वह अब उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!