हंगाम के बाद बदले पीआईसी मेम्बर, भानु दुबे आउट, मंजू गर्ग इन

shailendra gupta
शिवपुरी. गत दिवस परिषद की बैठक के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रिशिका अनुराग अष्ठाना ने एक पे्रस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया कि पीआईसी मैम्बर और नगर पालिका उपाध्यक्ष भानू दुवे के स्थान पर मनीष गर्ग मंजू, हरीसिंह कुशवाह के स्थान पर भोपाल सिंह दांगी तथा श्रीमति शकुन भदौरिया के स्थान पर मथुरा प्रसाद प्रजापति को पीआईसी सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस आश्य की नोटी सीट गुरूवार 27 सितं. को नगर पालिका सीएमओ पी.के. द्विवेदी को भेज दी है। इसके साथ में उन्होने पार्षद नीरज बेडिया द्वारा उठाये गये 22 विन्दुओं की जांच हेतु गठित समिति में से हरीसिंह कुशवाह तथा श्रीमति शकुन भदौरिया के स्थान पर मनीष गर्ग मंजू तथा भोपालसिंह दांगी को समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!