शिवपुरी। बदरवास से गुना की ओर निर्माणाधीन पैट्रोल पंप पर भाड़े पर गिट्टी ढोने के लिए ट्रेक्टर से कार्य कर रहा था तभी टै्रक्टर चालक द्वारा जब ठेकेदार से ढुलाई के पैसों की मांग की तो उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर जान से मारने की धमकी दी। टैक्टर चालक जब पुलिस में ठेकेदार की रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने महज अदम चैक काटकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। मजबूरन डरे सहमे चालक द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र पहलवान सिंह खंगार सतीश पुत्र रघुवर सिंह खंगार निवासी बदरवास शिवपुरी ने अपना टैक्टर भाड़े से बल्ली ठेकेदार पुत्र चोखरमल अग्रवाल के यहां निर्माणाधीन पैट्रोल पंप पर गिट्टी ढुलाई के लिए 1000 रूपए प्रति ट्राली के मान से लगा रखा था। सोलह चक्कर लगाने के बाद जब दिनेश ने ठेकेदार से पैसों की मांग की तो ठेकेदार द्वारा अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
जिसकी जानकारी थाना प्रभारी बदरवास को फरियादी द्वारा की गई। जिस पर पुलिस ने अदम चैक काट कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली। जब दिनेश ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में ज्ञापन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।