नपाध्यक्ष के प्रयासों से नगरपालिका को लगभग 9 लाख रूपये प्रतिमाह की बचत

shailendra gupta
0
शिवपुरी। मीटर लगाये बिना आकंलित खपत के आधार पर वर्षो से विधुत मंडल द्वारा नगर पालिका के नलकूपों का विल नगर पालिका को दिया जा रहा था और जिन्हें नगर पालिका द्वारा चूकता किया जा रहा था और समय समय पर विधुत मंडल द्वारा विल की राशि में अनापेक्षित वृद्धि की जा रही थी।


इस विषय पर कदम बढातें हुये नपाध्यक्ष श्रीमति रिशिका अनुराग अष्ठाना ने शिवपुरी से लेकर भोपाल तक प्रशासकीय अधिकारियों, विधुत मंडल के अधिकारियों तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों से सम्पर्क किया। परिणाम स्वरूप इस विषय में विधुत मंडल को गलत पाया गया क्योंकि जब नलकूपों पर कभी भी मीटर लगा ही नही था तो आंकलित खपत किस आधार पर दर्शाई जा रही थी विधुत मंडल को मीटर लगाने हेतु आदेशित किया गया। इस क्रम में अभी तक विधुत मंडल द्वारा लगभग २०० ट्यूब वैलों पर मीटर लगाये जा चुके है जिनमें से प्रथम द्वष्टया ६० ट्यूब वैलों के विल मीटर रीडिंग के आधार पर नगर पालिका को दिये गये इन ६० विलों में २ माह की रीडिंग मेंं २६३९१० लाख यूनिट खपत का अंतर आया है जो कि ३ रूपये ३० पैसे प्रति यूनिट के मान से मात्र ६० ट्यूबवैलों पर २ माह में ८७०९०३ लाख रूपये का विल में अंतर आया है । 

इससे यह स्पष्ट होता है कि जब ६० ट्यूब वैलों के विलों मे लगभग ९ लाख रूपये विधुत मंडल द्वारा गलत तरीके से गलत वसूल किये जा रहे थे तो शहर के सभी ट्यूबवैलो के विजली के विलों में अंतर आयेगा। इस विषय पर नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाईटों पर भी मीटर लगाने हेतु विधुत मंडल से मांग की गई है। इस विषय पर नगर पालिका द्वारा उपभोक्ता फोरम में भी क ेश दर्ज कराये गये है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रिशिका अनुराग अष्ठाना ने इस विषय में जानकारी देते हुये कहा कि जो राशि विधुत मंडल द्वारा अभी तक अधिक वसूल की गई है उसे आने वाले विलों में समायोजित किया जाना चाहिये उन्होने कहा कि नगर पालिका द्वारा जनता का पैसा जनता के हित में खर्च किया जाता है उसे अनाधिकृत रूप से किसी को नही लेने दिया जायेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!