खड़े डम्पर में ट्रोला ने मारी टक्कर, दो की मौत

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सुरवाया थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरदारपुरा के पास एक भीषण हादसे में क्लीनर की मौत हो गई और चालक व ट्राला मालिक घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पांच बजे सड़क के किनारे खड़ा डम्पर क्रमांक एमपी 33 एच 1250 में तेज गति से आ रहे ट्रोला क्रमांक एमपी 08 एचए 8085 ने टक्कर मार दी। 
 
जिससे ट्रोला में सवार क्लीनर डीपी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उसके पास बैठा कैलाश पुत्र पीएल रैकवार उम्र 40 निवासी सैय्यदपुरा गुना गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई घटना के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्राला मुरम भरकर करैरा से गुना जा रहा था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!