जल्द हो सकता है ऐजवारा डकैती काण्ड का खुलासा!

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ऐनवारा में 14 जुलाई की रात अज्ञात लुटेरों द्वारा धाकड़ परिवार के यहां की गई लूट मामले के महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लग गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त मामले का पर्दाफाश कर सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ऐनवारा डकैती में 5-6 आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही इसका खुलास कर लिया जाएगा। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने भी पुष्टि की कि एजवारा डकैती कभी भी ट्रेस हो सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 14 जुलाई को बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम एजवारा में ललिताचरण पुत्र गंगाराम धाकड़ के यहां लाखों रुपए के जेवरात लूटे जाने का मामला सुर्खियों में आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए हैं और जल्द ही पुलिस इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि लूट की इस घटना के आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें अन्यत्र जिलों में गईं हैं और यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस मामले के आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!