बिन ब्याही नाबालिग माँ बोली, मेरे भाई ने किया था मेरा बलात्कार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। ये कैसा घोर कलियुग है जहां सारे रिश्ते नातों के बाद भी शेष बचा मात्र भाई-बहिन का पवित्र रिश्ता भी आज तार-तार हो गया। जिले के सतनबाड़ा में तो एक चचेरे भाई ने जिस बहिन से रखी बंधवाई और उसी भाई का मन इस बहिन पर ऐसा डोला कि उसने भाई-बहिन के रिश्तों की सीमाओं को तोड़कर कलियुग की बहशीयत का नंगा खेल खेला और जबरन बहिन के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि इस बहिन ने भी अपने बलात्कारी भाई के दुष्कर्म के रूप में एक बच्चे को जन्म दे दिया। कलियुग के इस जमाने में इस खबर से लोग हतप्रभ है।

सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महेन्द्रपुरा में अपने चचेरे भाई की हवश का शिकार हुई नाबालिग युवती ने जिला चिकित्सालय में बच्चे को जन्म दिया। उसके साथ बलात्कार करने वाले उसके चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसने अपने आप को निर्दोष बताया है। पुलिस बच्चे का डीएनए टेस्ट करा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बलात्कारी ही उसका पिता है।

बलात्कार का शिकार हुई युवती ने बताया है कि जब वह रामनवमी के दिन शौच के लिए जा रही थी उसी दौरान उसके  भाई दंगल सिंह पुत्र विशुनलाल यादव ने उसे दबोच लिया तथा झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया तथा धमकी दी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इससे 16 वर्षीय उक्त युवती चुप रही।

बताया जाता है कि इसके बाद वह गर्भवती हो गई और जब उसका पेट बाहर निकला हुआ उसकी मां ने देखा तो कड़ाई से युवती से पूछताछ की तो उसने दंगल सिंह की करतूत से अपनी मां को अवगत कराया। लोकलाज के भय से उसके परिवार वाले चुप रहे। कल उक्त युवती ने जिला अस्पताल में एक सतमासे बच्चे को जन्म दिया जो कि बहुत कमजोर था। उसे गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती कराया गया है तथा युवती के चचेरे भाई के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!