चैकिंग के दौरान पकड़े गए पांच तार चोर, 1 क्विंटल चोरी का तार मिला

shailendra gupta
0
शिवपुरी। ग्राम डहरवारा से एक विद्युत विभाग का एक क्विंटल तार चोरी करके ले जा रहे पांच चोरों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान पडोरा चौराहे पर पकड़ लिया। साथ ही चोरी में उपयोग की गई इण्डिका कार को भी पुलिस ने जप्त कर लिया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ग्राम डहरवारा में इण्डिका कार क्र. डीएल 8सीएम 0807 में रखकर देवेन्द्र पुत्र गजराज धाकड़ निवासी इंदिरा नगर ग्वालियर ड्रायवर नीरज पुत्र मेहरवान शिवहरे निवासी निवासी छनवार कोलारस , नीलेश पुत्र रामजीलाल शिवहरे निवासी ग्वालियर, किशन पुत्र मंगल यादव निवासी छनवार कोलारस बिजली का तार चुराकर ग्वालियर के लिए जा रहे थे।

तभी पडोरा चौराहे पर चैकिंग के दौरान इन चोरों को रोका गया तो यह भागने लगे। पुलिस को इन पर शक हुआ जिस पर पुलिस ने इनका पीछा किया और इनको पकड़कर चैकिंग की गई तो पुलिस को बिजली का तार गाड़ी में रखा हुआ मिला। पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए कोलारस थाने ले गए। जहां इन्होंने तार चोरी करने की बारदात को कबूला। पुलिस ने इन पांचो चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!