शिवपुरी। छर्च थानाक्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम तिघरा में आज आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तिघरा की महिलाएं जब अपने खेतों में कार्य करने में व्यस्त थीं तभी दिन के लगभग दो बजे प्राकृतिक आपदा उन पर आकर गिरी जिससे वति पत्नि परसादी जाटव उम्र 40 वर्ष, रामसखी पत्नि राजेश जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी तिघरा की मौैत हो गई जबकि कुसुम पुत्री परसादी जाटव तथा रामो पत्नि जगराम जाटव आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गया। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य पोहरी में भर्ती कराया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।