मंदिर दर्शन करने गए भक्त की बाईक चोरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के राजेश्वरी मंदिर में दर्शन करने गए एक भक्त की बाईक उस समय चोरी हो गई। जब वह मंदिर में माता के दर्शन करने को गया था दर्शन कर लौटकर घर जाने को जब वह राजेश्वरी मंदिर से नीचे उतरा तो देखा कि उसकी बाईक मंदिर के बाहर नहीं थी। जिसे काफी ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिली। थक-हारकर फरियादी ने पुलिस थाना कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार छोटा लुहारपुरा निवासी पवन पुत्र विजय कुमार झा अपनी बाईक क्रमंाक एम पी 07 बी.ए.2105 पर सवार होकर मॉं राज राजेश्वरी के दर्शन करने मंदिर गया हुआ था। जब वह मंदिर में माता के दर्शन कर लौटकर घर जाने को हुआ तो वह मंदिर के बाहर खड़ी अपनी बाईक गायब देखकर भौंचक्का रह गया। जिस पर काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बाईक नहीं मिली। फरियादी पवन तुरंत पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पवन ने बताया कि उसने अच्छी तरह से बाईक  में ल्ॉाक लगाकर बस मंदिर में दर्शन किए और लौटकर आया तो बाईक चोरी गई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!