शिवपुरी- कलेक्टर कार्यालय के जिला सूचना-विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी.) में पदस्थ आबिद कुरैषी को परिवहन, जेल एवं गृह विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा 15 अगस्त 2012 स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में सम्मानित किया गया।
इन्हे यह सम्मान मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत पी.जी. सेल एवं मुख्यमंत्री की समाधान ऑन लाईन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया। ज्ञात रहे कि आबिद कुरैशी को यह सम्मान सातवीं बार प्रदान किया गया है।
इस दौरान कलेक्टर शिवपुरी के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप माकिन, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन एवं शिवपुरी विधायक माखनलाल राठौर सहित बडी संख्या में अधिकारीगण, शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण उपस्थित थे। इस अवसर पर आबिद कुरैशी को कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा बधाई दी गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।