शिवपुरी। शिवपुरी से दो कि.मी. दूर स्थित करबला पुल के नजदीक एक मारूति चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोटर साईकिल सवारों में जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मारूति चालक घटना स्थल से फरार हो गया पुलिस ने मारूति को जप्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग दो बजे के करीब मुक्तिधाम से अस्थियां विसर्जित करने के लिए करबला के पुल पर जा रहे थे तभी सामने से आ रही मारूति क्रमांक एमपी 33 बीबी 7233 के चालक ने मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 33 एमई 9531 में टक्कर मार दी जिससे मोटर साईकिल पर सवार पदम पुत्र बालू बाथम उम्र 30 वर्ष निवासी ढीमर मोहल्ला, बल्लू पुत्र सुआलाल बाथम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि राधे पुत्र सीताराम बाथम व राजेश पुत्र रामचरण बाथम गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।