गले मिलकर एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकवाद, धूमधाम से मना त्यौहार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद परंपरागत उत्साह, हर्षोल्लास और बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे के  गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। ईदगाह पर प्रशासन सहित स्थानीय नेताओं ने गले लगकर मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी और शहर में चैन और अमन के लिए दुआं मांगी। यहां फकीरों को खैरात भी बांटी गई।

मुस्लिम भाई ईद की नमाज अदा करने के लिए आज सुबह ईदगाह पर एकत्रित होने लगे। उसके बाद साढ़ नौ  बजे नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने ईदगाह पर उपस्थित समाजबंधुओं के गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। 
उसके बाद पाण्डाल में उपस्थित कलेक्टर आरके जैन, एसपी आरपी सिंह, एसडीओपी संजय अग्रवाल, एसडीएम अशोक कम्ठान, टीआई कोतवाली दिलीप सिंह यादव, देहात थाना प्रभारी सतीश दुबे, नगरपालिका सीएमओ पीके द्विवेदी, नपा के स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा आदि ने गले लगकर मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकवाद दी।
 वही दूसरे पाण्डाल में उपस्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर रावत, विधायक माखनलाल राठौर, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष पदम चौकसे, भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना, नपा उपाध्यक्ष भानू दुबे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, केएल राय, राजेन्द्र पिपलौदा, सेवादल अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, हरवीर सिंह रघुवंशी, अजय गुप्ता, भागीरथ कुशवाह, जितेन्द्र रघुवंशी जीतू, रामकुमार शर्मा, बलवीर यादव सहित अन्य लोगों ने ईद की मुबारकवाद दी। उसके बाद मुस्लिम भाईयों ने शहर की सुबात मस्जिद, न्यूब्लॉक मस्जिद, पुरानी शिवपुरी मस्जिद पर नमाज अदा की। इसके बाद हिन्दु और मुस्लिम भाईयों ने एक साथ मीठी सिमईयों का सेवन किया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!