मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर समय सीमा में भेजे जाये। संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से अधिकारी दीर्घा में उपस्थित रहें। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में विधानसभा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में मंत्रि-परिषद के सदस्य भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसे प्रश्न जिनका तत्काल उत्तर देना संभव नहीं हो अथवा जिनका उत्तर देना व्यवहारिक नहीं हो पा रहा हो, ऐसे प्रश्नों के संबंध में वस्तु-स्थिति की स्पष्ट जानकारी विधानसभा सचिवालय के समक्ष प्रस्तुत की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा प्रश्नों के पूर्ण उत्तर दिये जायं। उत्तर देने में किसी भी तरह की हीला-हवाली नहीं हो। बैठक में विभागवार शून्य-काल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक- लेखा कंडिकाओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।