शिवपुरी. संगठन की शति को एक डोर में बांधने के लिए अब नगर में हैवी मोटरव्हीएक्ल यूनियन का गठन किया गया है। इस यूनियन में गैरेज में काम करने वाले सभी मैकेनिक और ऑटोमोबाईल्स की सभी दुकानों के मालिकों को यूनियन में शामिल किया गया है। आगामी समय में शीघ्र ही यूनियन के पदाधिकारी व सदस्गणों का मनोनयन किया जाएगा।
यह जानकारी दी राईन मार्केट हाईवे पर हैवी मोटरव्हील यूनियन के सिद्दीक खान ने जिन्होंने यूनियन का गठन कर सभी मैकेनिकों व ऑटोमोबाईल्स डीलरों से संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। यूनियन ने अपने गठन के दौरान पहला निर्णय लिया कि आगामी रविवार से प्रति रविवार को सभी मैकेनिक व गैरेज मालिक व ऑटोमोबाईल्स अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से बंद रखेंगे और अपने परिवार को समय देंगे। यूनियन के गठन के समय मुश्ताक खान, राजू भाई, अख्तर भाई, माजिद भाई, सिद्दीक खान, समीर खान, विशन राठौर, अनवर भाई, मनोज वर्मा, पठान साहब, बहीर भाई, चांद भाई, सोनू राठौर स्टार डीजल, कुमार ऑटो मोबाईल, दीप ऑटोमोबाईल, राजा मोटर पार्ट्स, गगन ऑटो मोबाईल्स, गोपाल जी मोटर्स, कॉमर्शियल ऑटो मोबाईल्स आदि मौजूद रहे। जिन्होंने यूनियन के सफल संचालक की स्वीकारोक्ति भी दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।