शिवपुरी-बीते 29 मई को अग्रवाल शोरूम में हुए भीषण सिलेण्डर विस्फोट के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी से ग्वालियर भर्ती कराया गया था। जहां ग्वालियर में भर्ती अग्रवाल शोरूम के मालिक विष्णु अग्रवाल की माताजी श्रीमती दक्खो बाई ने आज दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अभी भी घटना में घायल विष्णु अग्रवाल की धर्मपत्नी विजया अग्रवाल व बहू प्रीति अग्रवाल भी दिल्ली में ही उपचार रत है। दिल्ली में श्रीमती दक्खो बाई के निधन की खबर सुनते ही समूचे अंचल में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं उपचारत श्रीमती विजया अग्रवाल व उनकी बहू प्रीति अग्रवाल के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना शिवपुरीवासियों ने की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।