एसपी निवास के पीछे स्टेशन मास्टर के घर चोरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले में बढ़ते चोरों के बुलंद हौंसलों को रोक पाने में पुलिस के प्रयास नाकाफी है एक ओर जहां सरेआम दिन दहाड़े लूट की वारदातें शहर में घटित हो रही है तो वहीं अब लोगों की रात की नींद भी हराम है। रात्रि में चोरों की वारदातों से आमजन बुरी तरह प्रभावित है।


चोरी की घटनाओं में एक और इजाफा उस समय हुआ जब पुलिस अधीक्षक बंगले के पीछे एक स्टेशन मास्टर के यहां चोरों ने हजारों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हर बार की तरह प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एसपी निवास के पीछे निवास करने वाले बदरवास स्टेशन मास्टर बीके श्रीवास्तव बीती रात्रि को बाहर गए हुए थे तभी चोरों ने इनके सूने मकान पर धावा बोला और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुसे जहां मकान  के भीतर पहुंचकर ऊपरी भाग में जहां अलमारी रखी थी वहां से तीन-चार लाख रूपये के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ किया। चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद ऊपरी भाग से ही चंपत होना उचित समझा और भाग निकले। 

स्टेशन मास्टर श्रीवास्तव के मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह स्थानीय नागरिकों व पड़ौसियों ने मकान के दरवाजे का मुख्य ताला टूटा देखा। जिस पर तत्काल श्री श्रीवास्तव आए और अपने घर में हुई चोरी की वारदात  को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया है कि श्रीवास्तव की पत्नी अपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां व शादी समारोह में अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!