ब्यॉयफ्रेंड के साथ फिर भाग गई वो

shailendra gupta
0
शिवपुरी। प्यार में प्रेमी और प्रेमिका किस कदर अंधे हो जाते है इसकी नजीर शिवपुरी शहर में कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिली जहां जाटव परिवार की एक युवती का उसके ही समाज के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया और यह प्रेम प्रंसग इतना बढ़ कि युवती युवक के साथ भाग गई। जैसे-तैसे पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर इनकी खोजबीन की तो यह मिल गए। फिर कुछ दिन सब्र करने के बाद युवती फिर से अपने प्रेमी के साथ भाग गया। अब परिजन फिर से पुलिस के दर पर न्याय की गुहार लगाकर युवती को वापस लाने की मांग कर रहे है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को उसका प्रेमी दूसरी बार भगा ले गया। 25 दिन पहले ही उक्त युवती वापिस लौटी थी लेकिन बदनामी के डर से परिवार वालों ने चुप्पी साध ली थी। इसका परिणाम यह हुआ कि आरोपी कल्लू जाटव पुत्र लक्कूराम जाटव निवासी पनिहार ग्वालियर पुन: बलराम जाटव की पुत्री निवासी ठकुरपुरा को भगा ले गया। ऐसा नहीं है कि इस बारे में परिजनों को जानकारी नहीं थी सब कुछ जानकारी होने के बाद भी युवती पर परिजनों का शिकंजा नहीं कस सका और वह अपने प्रेमी के साथ दो बार घर से भाग गई।

इस संबंध में परिजनों ने पुलिस कोतवाली में युवक के विरूद्ध युवती को भगा ले जाने का प्रकरण दर्ज कराया है जहां पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 363 और 366 का मामला दर्ज किया है। युवक-युवती की खोज में पुलिस का सूचना तंत्र जुट गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!