शिवपुरी. जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एबी रोड़ पर आज दोपहर में ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसको सुधार रहे मैकेनिक के ऊपर पर से अचानक ट्रक खिसक जाने से ट्रक के नीचे काम कर रहे मैकेनिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेन्द्र यादव निवासी कोठी नम्बर 40 अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी की आज दोपहर सुरवाया में ट्रक सही कर रहा था तभी अचानक ट्रक न्यूटल हो जाने के कारण खिसक गया और ट्रक के नीचे कार्य कर रहे मैकेनिक नरेन्द्र यादव के ऊपर से निकल गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।