शिवपुरी. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले की प्रतिभाएं लगातार परचम फहराकर जिले को गौरवान्वित करती रही हैं, इसी क्रम में शिवपुरी की छात्रा अनामिका कुशवाह ने दोहरी सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
अनामिका ने जहां IIT में 904 वीं रैंक हासिल की थी तो वहीं बीते दिनों घोषित AIEEE परीक्षा में 90 वीं रैंक हासिल की। अनामिका करैरा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो रमेश कुशवाह की पुत्री हैं। उनकी दोहरी उपलब्धि पर परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।