वो भागती हुई आई और जहर खा लिया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रातौर में 15 वर्षीय नाबालिग युवती मीना जाटव (परिवर्तित नाम) पुत्री कोकसिंह जाटव के साथ एक युवक वासुदेव धाकड़ पुत्र इमरतलाल धाकड़ ने बलात्कार किया। पीडि़ता के पिता ने रंगे हाथों आरोपी वासुदेव धाकड़ को पकड़ लिया। लेकिन वह भाग निकला। घर पर आकर इज्जत लुट जाने से दुखी होकर नाबालिग युवती ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक वासुदेव के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जहर खाने के कारण युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां जब उससे पूछताछ हुई तो विदित हुआ कि बलात्कार हो जाने से अपमानित होकर उसने जहर खाया है। पीडि़ता मीना ने बताया कि कल उसकी मां घर पर नहीं थी। वह अपने मायके कोलारस गई हुई थी। घर में उसके भाई और पिता थे। रात में जब वह शौच के लिए जंगल गई तो आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया। 
 
इसी दौरान युवती के पिता कोकसिंह की नींद खुल गई और जब काफी देर तक उसकी पुत्री नहीं आई तो वह उसे तलाशने के लिए निकल पड़ा। कोकसिंह ने बताया कि उसके घर से थोड़ी दूरी पर आरोपी वासुदेव उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म में लिप्त था। यह देखकर उसका खून खौल गया और उसने वासुदेव को पकड़कर उसकी पिटाई लगाना शुरू कर दी। इसी दौरान कोकसिंह का पुत्र भी वहां आ गया और उसने कहा कि इसे रस्सी से बांधकर पुलिस को सौंप दो। यह सुनकर वासुदेव धक्का देता हुआ भाग निकला। घर पहुंचकर मीना ने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। इस पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां बलात्कार की पोल खुल गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!