शिवपुरी/कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र में प्रतिदिन शिवपुरी से रन्नौद की ओर चलने वाली बस को गत दिवस पुलिस थाना कोलारस के प्रभारी बी.एस.शर्मा ने पकड़ ली। श्री शर्मा बीते 6 जून को नगर के विभिन्न वाहनों के चैकिंग अभियान को लेकर सतर्क थे जहां आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान ग्राम बिनेका के शिवकुमार रघुवंशी की बस क्रमांक के.22 ए 7668 के चालक को एएसआई श्री चौहान ने रोका और उससे वाहन के दस्तावेज मांगे।
जिस पर कागजी कमी को देखते हुए तुरंत थाना प्रभारी शर्मा ने बस को थाने में जब्त करा दिया। इस बस की जब जांच की गई तो पता चला कि यह बस बिना परमिट के ही रन्नौद-शिवपुरी मार्ग पर फर्राटे भर रही थी जिस पर तुंरत गाड़ी का चालान बनाया गया और 16 हजार 500 रूपये का चालान काटा गया। इस मामले में कोलारस पुलिस ने धारा 46/192 पर 16(3)मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।