शिवपुरी-जिले के करैैरा अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले सुनारी गांव में बीती रात्रि तीन चोर घर में घुसकर चोरी करने लगे तभी आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और काफी जद्दोजहद के बाद गृहस्वामी उनमें से एक को दबोच लिया वहीं दो चोर भागने में सफल रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कोमल सिंह पुत्र सुघर सिंह रावत निवासी ग्राम सुनानी रोजाना की तरह मकान के बाहर खटिया डालकर सो रहा था और अपने मकान की कुंदी लगा दी थी। तभी तीन गांव के ही व्यक्तियों ने चोरी की रणनीती तैयार कर मकान में प्रवेश कर गए और चोरी की घटना को अंजाम देने लगे।
इस बात सुगबुगाहट मकान मालिक कोमल सिंह को लगी तो उसने मकान के अंदर जाकर देखा तो चोर लोहे की अटैची से सोने के आभूषण सहित अन्य समान को समेंट ने में जुटे हुए थे। मकान मालिक को दरवाजे पर खड़ा देख चोरों के हाथ पैर फूंल गए और मकान से भागने का प्रयास किया जिनमें दो चोर भागने में सफल हो गए जबकि गोविन्द सिंह नामक चोर मकान मालिक द्वारा दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा चोर से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के नाम नारायण व भूरा बताए पुलिस इन चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।