शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में बारदात करने की नियत से छुरा लेकर घूम रहा बदमाश नारायण पुत्र पिल्लू कोरी निवासी ठर्री हाल निवासी शिवपुरी लाल माटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी बारदात करने की नियत से आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने जब उसकी चेकिंग की तो एक छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत उसकी गिरफ्तारी की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।