इसी के कारण उसने खा लिया था जहर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। नाबालिग युवती के साथ बलात्कार और उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी शिशुपाल जाटव पुत्र तूफान जाटव उम्र 19 वर्ष निवासी डगपीपरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांच माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिशुपाल को उसके घर से भादवि की धारा 306 और 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जनवरी 2012 को आरोपी शिशुपाल जाटव अपने गांव डगपीपरी से रामजीलाल की पुत्री श्यामा (परिवर्तित नाम)जाटव को रात्रि में बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपनी पुत्री को ढूंढते-ढूंढते रामजीलाल घटनास्थल पर पहुंच गया तो उसने देखा कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी शिशुपाल बलात्कार कर रहा है। 
 
रामजीलाल को देखकर आरोपी शिशुपाल भाग निकला और श्यामा को उसका पिता घर ले आया। यहां अपने साथ हुए दुष्कर्म तथा अपमान से व्यथित होकर युवती ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। एफएसएल रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई इस पर पुलिस ने शिशुपाल के विरूद्ध भादवि की धारा 306 और 376 का मामला कायम किया। लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!