लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने संजीव पुरोहित

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शिवपुरी में अब भाजपा, कांग्रस, सपा व बसपा के अलावा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का उदय हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  भाई रघु ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भाई वीरेन्द्र की अनुमोदन पर युवा जाझरू एवं कर्मठशील व्यक्तित्व के धनी ओजस्वी युवा संजीव पुरोहित को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।


अपने इस मनोनयन पर संजीव पुरोहित ने संगठन के प्रति दायित्व निर्वाह का संकल्प लेतेे हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व मुझे सांपा गया है मैं उसका पूर्ण ईमानदारी व लगनशीलता के साथ पालन करूंग और जन-जन की आवाज को बुलंद करते हुए पार्टी के नेतृत्व को मजबूत प्रदान की जाएगी। 

संजीव पुरोहित के जिलाध्यक्ष बनने पर उन्होनें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्यामसुंदर और प्रदेश महामंत्री भाई वीरेन्द्र का आभार माना। जिलाध्यक्ष बनने पर संजीव पुरोहित को बधाई देने वालों में शंकर शर्मा, अशोक वैश्य, अशोक सम्राट, ललित मुदगल, राजू यादव(ग्वाल), मणिकांत शर्मा, रशीद खान, श्याम दुबे, भरत भारतीय, गौरव हरितवाल, अशरफ कुर्रेशी छोटे, राजकुमार शर्मा राजू आदि शामिल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!