शिवपुरी- छ: फरारी अपराधियों पर विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज होने के कारण इनको बंदी बनाने या बनबाने के लिए सही सूचना देने वाले व्यक्तिओं को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कार राशि प्रदाय की जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया है कि 6 फरारी अपराधी जिन पर जिले के थानों विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के कारण बंदी बनाने या बनबाने के लिए सही सूचना देने वाले व्यक्तिओं को पुरूस्कार राशि प्रदाय की जाएगी।
जिसमें थाना मायापुर ग्राम पचरई निवासी वीरसिंह पुत्र संग्राम सिंह यादव उम्र (45) साल पर 2 हजार रूपये का इनाम, ग्राम पचई निवासी राजभान यादव (37) पुत्र श्रीपत यादव पर 2 हजार, ग्राम उमाया निवासी हनुमन सिंह यादव (30) पुत्र संतोक सिंह यादव पर 2 हजार रूपये की इनाम की राशि घोषित की है। इसी प्रकार ग्वालियर जिले के थाना आरोन के ग्राम बड़का निवासी मानसिंह गड़रिया (30) पुत्र डरूआ गड़रिया पर 5 हजार की राशि, इसी प्रकार थाना नरवर के ग्राम केरूआ निवासी धीरा उर्फ धीरज गड़रिया (35) पुत्र जन्नू गड़रिया पर 5 हजार की राशि और जिला श्योपुर के थाना गसवानी के ग्राम सिगायच निवासी मुकेश (28) पुत्र मोहरपाल यादव पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।