भाजपा की नई नौटंकी 22 को, नाम दिया है जेल भरो आंदोलन

0
शिवपुरी। हवाला के जरिए प्रदेश भर से रिश्वत बटोरी रही भाजपा प्रदेश से भ्रष्टाचार और शिवराज सरकार द्वारा लगाए गए अनाप शनाप टैक्सों से लोगों का ध्यान बटाने के लिए नित-नए तमाशे कर रही है। गेंहू खरीदी में एसएमएस के लिए 1000 रुपए प्रति किसान वसूलने वाली भाजपा सरकार बजाए अपने प्रशासन पर नकेल कसने के केन्द्र सरकार पर हमले कर रही है। मध्यप्रदेश में पटवारियों के घर से करोड़ों की काली कमाई पर चुप रहने वाली भाजपा केन्द्र में भ्रष्टाचार के नाम पर आमजन का ध्यान भ्रमित करने का प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में एक नई नौटंकी आगामी 22 जून को दिखाई देगी। नाम है जेल भरो आंदोलन। आप खुद देखिए कन्ट्रोल की दुकान से खदानें तक अपने नाम करा चुके इन भाजपाईयों की यह प्रेस कांफ्रेंस:-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी कुछ दिनों पूर्व ही खाद में बढ़ोत्तरी को लेकर केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। इस विरोध में प्रदर्शन में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रीमण्डल, विधायकगण व जिलाध्यक्ष व तहसील एवं ब्लॉक स्तर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किसान बचाओ अनुष्ठान के नाम पर 24 घंटे का उपवास रखा। इस मांग का पूरा होना ना होना तो पता नहीं लेकिन अब भाजपा ने एक बार फिर से केन्द्र के विरूद्ध लंबी हुंकार भरी है। 

जहां इन भाजपाईयों ने खुले मंच से मीडिया से भी मुखातिब होकर ऐलान किया कि खाद, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि को लेकर आगामी 22 जून को जेल भरो आन्दोलन किया जाएगा। इस आन्दोलन में भी सभी भाजपाई अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर जेल की सलाखों की हवा खाकर अपना विरोध प्रदर्शन प्रकट करेंगे। आन्दोलन की सफलता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके लिए स्थानीय सर्किट हाउस में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने  पत्रकारवार्ता कर पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को इस आन्दोलन को सफल बनाने के लिए जेल भरो आन्दोलन में भाग लेने का आग्रह किया है।

केन्द्र की यूपीए सरकार मंहगाई कम करने के वायदे के साथ केन्द्र में सत्तासीन हुई थी। लेकिन बढ़ती हुई मंहगाई पर केन्द्र की यूपीए सरकार नाकाम रही है। मंहगाई का आलम यह है कि गरीब तबके के आदमी का जीना मुहाल हो गया है। जिसके विरोध में भाजपा द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए केन्द्र की यूपीए सरकार की नीतियों के विरोध में 22 जून को जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। 22 जून को पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। 

उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि केन्द्र में जब अटल बिहारी बाजपेयी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार थी तब विकास की दर दहाई में पहुंच गई थी तथा मंहगाई चार प्रतिशत तक सिमिट कर रह गई थी, लेकिन कांग्रेस की यूपीए सरकार में मंहगाई दर दहाई के अंक तक जा पहुंची है और विकास दर 6 प्रतिशत तक नीचे आ गई है। जिससे आम आदमी की जिंदगी तवाह हो गई है। पेट्रोल की कीमतों में बेतहासा हुई वृद्धि तथा खाद के मूल्यों में दो से तीन गुना हुई वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। खाद की कीमत बढऩे से इसका प्रभाव खाद्य सुरक्षा पर पड़ेगा। 

कम उत्पादन होने से सरकार को आयात पर निर्भर होना पड़ेगा। केन्द्र सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वह अपने वायदे पर खरे उतरेंगे। परन्तु यूपीए सरकार ने बहुराष्ट्रीय कर्पोरेट घराना परस्ती को अंजाम देकर देश की जनता और किसानों को बाजार के भरोसे छोड़ दिया है। मंहगाई बढऩे के कारणों को खोजने की जगह सरकार द्वारा कुर्तक पेश किए जा रहे हैं जो आम आदमी के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। श्री रावत ने कहा कि केन्द्र में बैठी सरकार भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनाये हुए हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने इन्द्राआवास कुटीर आंध्रप्रदेश की तुलना में मध्य प्रदेश को आधे से भी कम बजट दिया है। 

वहीं प्रदेश में 61 लाख गरीब परिवारों के स्थान पर मात्र 41 लाख परिवारों को गरीब मानकर खाद्य सामग्री प्रदेश को दी जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा शासित राज्यों के प्रति कितना भेदभाव बरता जा रहा है। इन्हीं सब नीतियों के विरोध में भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा राजधर्म का निर्वहन करने के लिए,तथा सोई हुई केन्द्र सरकार को जाग्रत अवस्था में लाने के लिए भाजपा द्वारा 22 जून को जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू, नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष भानू दुबे,भाजयुमो मनीष अग्रवाल, कार्यालय मंत्री हरिओम काका, हरिओम राठौर बतासे बाले, अभिषेक शर्मा, राजीव जैन, दिग्विजय सिंह सिकरवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!