शिवपुरी। गत दिवस ग्वालियर वायपास चौराहे पर ग्वालियर इलाज कराने जा रही महिला हमीदा को ग्वालियर तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक आर जे 11 2638 द्वारा टक्कर मारने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
जिस पर थाना कोतवाली शिवपुरी में धारा 304 ए भादवि का अपराध कायम किया गया महिला की मौत से उत्तेजित होकर उसके परिवारजनों द्वारा ग्वालियर वायपास पर चक्का जाम कर दिया था एवं कुछ वाहनों की तोडफ़ोड की थी इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लोगों को आश्वासन दिया कि उक्त ट्रक को शीघ्र पकड़ लेगे परन्तु उत्तेजित लोग नहीं माने और चक्का जाम कर बस क्रमांक एमपी 06-1062 के कांच फोड़ दिए जिस पर शहर कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 341,147,427 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। दुर्घटना कर भागे ट्रक को कंट्रोल रूम शिवपुरी द्वारा गुना के सभी थानों को सूचित किया गया जिस पर ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 2638 को ब्यावरा से जप्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।